പുതിയ 8,9,10 ഐസിടി പാഠപുസ്തകങ്ങള്‍ പരിചയപ്പെടുത്തുന്ന ഐടി. ജാലകം - പരിപാടി (വിക്‌ടേഴ്സ് സംപ്രേഷണം ചെയ്തത്) യൂട്യൂബിലെത്തിയിട്ടുണ്ട്. .. ലിങ്ക്!
कितनी गजब की बात है खाना सभी को चाहिए मगर अन्न कोई उपजाना नही चाहता, पानी सभी को चाहिए लेकिन तालाब कोई खोदना नही चाहता। पानी के महत्त्व को समझे। और आवश्यकता अनुसार पानी का इस्तेमाल करे।
Powered by Blogger.

19 July 2011

रविजी के पन्ने।


महादेवी जी अपनी बहन श्यामा के घर से एक बछिया लाईं। वह महादेवी जी के अन्य पशु-पक्षियों से हिल-मिलकर रहने लगी। मान लें, इस संदर्भ में लेखिका अपनी बहन श्यामा के नाम एक पत्र लिखना चाहती हैं। लिखिका का वह संभावित पत्र तैयार कीजिए।
अपनी बहन श्यामा के नाम लेखिका महादेवी जी का पत्र
'................',
फरूखाबाद-,
८८-८८-८८८८.
प्यारी बहन,
             तुम कैसी हो घर में सब कैसे हैं। मैं यहाँ ठीक हूँ।
            तुम्हारे घर से मैं जो बछिया लाई थी, वह भी बिलकुल अच्छी है। हमने उसका नामकरण किया- गौरांगिनी। लेकिन हम उसे गौरा पुकारते हैं। वह आजकल बहुत खुशी के साथ रहने लगी है। हमारे अन्य पशु-पक्षियों के साथ वह हिल-मिलकर रहने लगी है। हमारे कुत्ते-बिल्लियों ने उसके पेट के नीचे और पैरों के बीच में खेलना शुरू किया है। जब तुमने एक गाय पालने का उपदेश दिया था तब मैं संदेह कर रही थी। लेकिन उसे देखते ही गाय पालने के संबंध में मेरी दुविधा थी वह निश्चय में बदल गया था। क्योंकि उसका पुष्ट सुंदर रूप मुझे बहुत आकर्षित किया था। यहाँ आकर वह ज्यादा सुंदर बनी है।
                  घर में सबको मेरा हैलो बोलना। शेष बातें अगले पत्र में।
तुम्हारी बहन,
महादेवी
सेवा में
श्यामा......,
.......................,
........................


और एक पोस्ट भी देखिए।

योजक

जो....वह....
वह पढ़ता है। वह पास होता है। जो पढ़ता है वह पास होता है।
वह नमक खाता है। वह पानी पीता है। जो नमक खाता है वह पानी पीता है।
वह बोता है। वह काटता है। जो बोता है वह काटता है।
वह पाप करता है। वह नरक पाता है। जो पाप करता है वह नरक पाता है।
वह मेहनत करता है। वह फल पाता है। जो मेहनत करता है वह फल पाता है।
वह सोता है। वह खोता है। जो सोता है वह खोता है।

जहाँ....... वहाँ.......
यहाँ फूल हैं। यहाँ खुशबू है। जहाँ फूल है वहाँ खुशबू है।
वहाँ गंदगी है। वहाँ मक्खी है। जहाँ गंदगी है वहाँ मक्खी है।
वहाँ मच्छर है। वहाँ बीमारी है। जहाँ मच्छर है वहाँ बीमारी है।
वहाँ स्कूल है। वहाँ छात्र हैं। जहाँ स्कूल है वहाँ छात्र हैं।
वहाँ अस्पताल है। वहाँ बीमार हैं। जहाँ अस्पताल है वहाँ बीमार हैं।
वहाँ पानी है। वहाँ मछली है। जहाँ पानी है वहाँ मछली है।

जितना.....उतना.....
सागर में बहुत पानी है। नदी में उतना पानी नहीं हैं।
जितना पानी सागर में है उतना नदी में नहीं।
ताजमहल देखने कई लोग आते हैं। कुतुब मीनार देखने उतने लोग नहीं आते हैं।
ताजमहल देखने जितने लोग आते हैं उतने कुतुब मीनार देखने नहीं आते।
श्रीराग के पास कई कलमें हैं। प्रणव के पास उतनी कलमें नहीं हैं।
श्रीराग के पास जितनी कलमें हैं उतनी प्रणव के पास नहीं।
जिजिना के घर के पास बहुत-से पेड़ हैं। रसना के घर के पास उतने पेड़ नहीं हैं।
जितने पेड़ जिजिना के घर के पास हैं उतने रसना के घर के पास नहीं।
रामु बहुत मेहनत करता है। दामु उतनी मे हनत नहीं करता है।
रामु जितनी मेहनत करता है उतनी दामु नहीं करता।

यदि......तो.....
तुम तेज़ नहीं दौड़े। तुम्हें गाड़ी नहीं मिली।
यदि तुम तेज़ दौड़ते तो तुम्हें गाड़ी मिलती।
मुझे प्यास नहीं लगी। मैंने पानी नहीं पिया।
यदि प्यास लगती तो मैं पानी पीता।
उसने नहीं पढ़ा। वह पास नहीं हुआ।
यदि वह पढ़ता तो पास होता।
पानी नहीं बरसा। यदुनाथ ने छतरी नहीं ली।
यदि पानी बरसता तो यदुनाथ छतरी लेता।

इसलिए
स्कूल में पढ़ाई है। अनुराज स्कूल गया है।
स्कूल में पढ़ाई है इसलिए अनुराज स्कूल गया है।
स्कूल में घंटी बजी है। अषिता घर चली है।
स्कूल में घंटी बजी है इसलिए अषिता घर चली है।
हड़ताल है। दूकानें बंद हैं।
हड़ताल है इसलिए दूकानें बंद हैं।

और
घंटी बजी। अभिजित्त घर चला।
घंटी बजी और अभिजित्त घर चला।
पानी बरसा। कार्तिका ने छतरी खोली।
पानी बरसा और कार्तिका ने छतरी खोली।
भारी वर्षा हुई। हसन पानी में भीग गया।
भारी वर्षा हुई और हसन पानी में भीग गया।

क्योंकि
रमेश स्कूल नहीं आया। रमेश को बुखार है।
रमेश स्कूल नहीं आया क्योंकि उसे बुखार है।
आज स्कूल छुट्टी है। आज रविवार है।
स्कूल छुट्टी है क्योंकि आज रविवार है।
अंजलि कुत्ते के पास नहीं जाती। अंजलि को कुत्ते से डर है।
अंजलि कुत्ते के पास नहीं जाती क्योंकि उसे डर है।



3 comments:

sujagb said...

आपने जॊ प्रयास किया बहुत अच्छा है, हम जैसे हिन्दी अध्यापकॊं केलिए उपयॊगी है। बथाइयॉ।

pullikkanakkunsshs said...

രവിജി,ഇത് copy ചെയ്യാന്‍ പറ്റുന്നില്ലല്ലോ

MALAPPURAM SCHOOL NEWS said...

लेन- देन ही copy करने से बहत्तर है।

Pages

Submitting Income Tax Returns: Last Date Extended to Aug 31:Notification : ITR Forms :e-file Help:E-filing Link.

© hindiblogg-a community for hindi teachers
  

TopBottom